नवनियुक्त प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक को सम्पूर्ण प्रभार नहीं देने वाले पूर्व प्रभारी पर दर्ज कराए FIR, शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र
नवनियुक्त प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक को सम्पूर्ण प्रभार नहीं देने वाले पूर्व प्रभारी पर दर्ज कराए FIR, शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र
शिक्षा विभाग ने प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक को संपूर्ण प्रभार नहीं देने वाले पूर्व प्रभारी के वेतन पर रोक लगाने व विद्यालय के खाता संचालन पर रोक लगते हुए जरूरत पड़े तो FIR भी दर्ज कराए व उच्च पदाधिकारी के आदेशों का अवहेलना करने के लिए विभागीय करवाइ हेतु आदेश पत्र जारी किया है
शिक्षा विभाग ने सख्त आदेश जारी करते हुए सभी जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द सभी नवनियुक्त प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक को विद्यालय का संपूर्ण प्रभार दिलाए अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी
विभाग में पत्र जारी कर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया है कि जहां-जहां प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक को पूर्व प्रभारी द्वारा संपूर्ण विद्यालय का प्रभार नहीं दिया जा रहा है यदि जरूरत पड़े तो उन पर FIR भी दर्ज कारण और उनके वेतन पर रोक लगाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की भी कार्रवाई की जाए
शिक्षा विभाग के उच्च माध्यमिक निदेशक ने पत्र जारी कर सभी जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को सख्त रूप से निर्देश दिया है कि नवनियुक्त प्रधान शिक्षकों व प्रधानाध्यापक को पूर्व प्रभारी विद्यालय का संपूर्ण प्रभाव नहीं दे रहे हैं जिनकी शिकायत बार-बार मुख्यालय में प्राप्त हो रही है अतः आप सभी को निर्देश दिया जाता है के 24 घंटे के अंदर अपने-अपने जिला में सभी प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक को संपूर्ण प्रभात दिलाए अन्यथा की स्थिति में आप सभी पर कार्रवाई हेतु विभाग बाध्य होगा
इस संबंध में शिक्षा विभाग ने कहा है कि जिस विद्यालय में पूर्व प्रभारी द्वारा नव नियुक्त प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक को प्रभाव नहीं दिया जा रहा है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए साथ ही उनके वेतन पर रोक लगाते हुए उन पर उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना मानते हुए अनुशासनिक कार्रवाई की जाए
